दिल्ली के पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सामने आया वीडियो
दिल्ली में पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। अग्निशमन विभाग को सुबह करीब 4:00 बजे सूचना मिली जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 33 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया था। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।