दिल्ली के पूर्व एमएलए रणबीर सिंह व उनकी पत्नी को 17 साल पुराने केस में हुई 7 साल की जेल
राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने दिल्ली के पूर्व विधायक रणबीर सिंह खर्ब व उनकी पत्नी अनीता खर्ब को 17 साल पुराने धोखाधड़ी व साज़िश के केस में 7 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों पर ₹44 लाख का जुर्माना लगाते हुए उन्हें सोमवार को सरेंडर करने को कहा है। यह केस 2006 में दर्ज हुआ था।