दिल्ली के बल्लेबाज़ बडोनी को 'सबक सिखाने' के लिए होटल में रुकने को कहा गया, गंवाई मैच फीस
दिल्ली ने उत्तराखंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी मैच के लिए 15-सदस्यीय टीम से बाहर किए गए बल्लेबाज़ आयुष बडोनी को होटल में ही रुकने को कहा। बीसीसीआई 15 खिलाड़ियों को ही मैच फीस देता है इसलिए इस मैच के लिए बडोनी को फीस नहीं मिली। बकौल रिपोर्ट्स, दिल्ली के अधिकारी बडोनी को सबक सिखाना चाहते थे।