दिल्ली के बवाना में शाफ्ट और लिफ्ट के बीच फंसकर 15 वर्षीय लड़के की हुई मौत
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया (दिल्ली) स्थित एक फैक्ट्री में 15-वर्षीय एक लड़का फिसलकर मकैनिकल लिफ्ट की शाफ्ट में गिर गया और लिफ्ट के ऊपर जाने पर उसमें फंसकर लड़के की मौत हो गई। मृतक की मां मज़दूर के तौर पर काम करती है और वह बच्चे को साथ लेकर फैक्ट्री पहुंची थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।