दिल्ली के बाद अहमदाबाद के 7 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी
अहमदाबाद (गुजरात) के करीब 7 स्कूलों को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, एक रूसी हैंडलर द्वारा धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है जिसके बाद पुलिस स्कूलों में तलाशी अभियान चला रही है। गौरतलब है, हाल ही में दिल्ली एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।