दिल्ली के भलस्वा इलाके के एक नाले से पुलिस को मिला 3 टुकड़ों में कटा हुआ शव
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को भलस्वा इलाके में खाली मैदान में एक नाले से 3 टुकड़ों में कटा हुआ शव बरामद किया। भलस्वा डेयरी इलाके में हुई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। संदिग्धों पर अपने घर में शख्स की हत्या कर उसका वीडियो अपने विदेशी हैंडलर को भेजने का आरोप है।