दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के कई ठिकानों पर ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले में मारे छापे
ईडी ने शुक्रवार को बताया कि कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के कम-से-कम 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई। 30 मई को गिरफ्तार हुए जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले ईडी ने बताया था कि जैन व उनके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी में ₹2.85 करोड़ नकद व सोने के 133-सिक्के मिले थे।