दिल्ली के मकान में घुसा तेंदुआ, 5 लोगों को किया घायल
अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली के जगतपुर गांव के एक मकान में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया और उसने 5 लोगों को घायल कर दिया। एक अधिकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों की मदद से तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया गया है। एक वीडियो में तेंदुआ एक मकान की छत की दीवार फांदता दिख रहा है।