दिल्ली के मदनपुर खादर में अतिक्रमण रोधी अभियान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में गुरुवार को एमसीडी द्वारा शुरू किए गए अतिक्रमण रोधी अभियान का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। घटनास्थल पर मौजूद 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा, "अगर मेरे जेल जाने से गरीब लोगों के घर बचते हैं तो मैं तैयार हूं। यहां कोई अतिक्रमण नहीं हुआ है...होता तो मैं खुद उनका (एमसीडी) साथ देता।"