दिल्ली के मायापुरी में महिंद्रा के सर्विस सेंटर में लगी आग, कई वाहन जलकर हुए खाक

मायापुरी (दिल्ली) में बुधवार को महिंद्रा के सर्विस सेंटर के फर्स्ट फ्लोर में आग लग गई जिससे कई वाहन जलकर खाक हो गए। दिल्ली फायर सर्विस के डीएफओ अशोक जायसवाल के मुताबिक, दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बकौल डीएफओ, आग के कारणों का पता नहीं चला है।

Load More