दिल्ली के मुस्तफाबाद में बिजली उपकरणों की फैक्ट्री में आग लगने से 1 व्यक्ति की हुई मौत
दिल्ली के मुस्तफाबाद में बिजली उपकरणों की एक फैक्ट्री में गुरुवार को आग लगने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई व 6 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग के 7 वाहनों को मौके पर भेजा गया था। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि फैक्ट्री की पहली मंज़िल पर आग लगी थी।