दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर चलती ट्रेन के आगे कूदा शख्स, मौके पर ही हुई मौत
दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को 31-वर्षीय शख्स कथित तौर पर चलती ट्रेन के आगे कूद गया जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार के रूप में हुई है जो देवप्रयाग (उत्तराखंड) में लाइब्रेरियन था। घटना के चलते संबंधित स्टेशन पर 15-20 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं।