दिल्ली के मॉल में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
द्वारका (दिल्ली) के सेक्टर 12 में स्थित एक मॉल में बुधवार को भीषण आग लग गई जिसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मॉल से आग की लपटें और धुआं निकलता दिख रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस मॉल में बम होने की खबरों का भी खंडन किया है।