दिल्ली के मॉल में सीवर की सफाई करने के दौरान शख्स की हुई मौत, 2 पर केस दर्ज
दिल्ली के रोहिणी स्थित एक मॉल में सीवर की सफाई करने के दौरान 2 सफाईकर्मी कथित रूप से डूब गए जिनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं, दूसरे सफाईकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रविवार को हुई थी और मामले में 2 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।