दिल्ली के राजौरी गार्डन में अज्ञात हमलावरों ने की 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में मंगलवार को एक 23-वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान टीसी कैंप निवासी अशोक के रूप में हुई है व अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को गोली मारने वालों में 2 लोग शामिल थे।