दिल्ली के रामलीला मैदान में 5,000 किसान आज करेंगे महापंचायत
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने किसानों को रामलीला मैदान (दिल्ली) में गुरुवार को 'किसान मज़दूर महापंचायत' आयोजित करने की अनुमति दी है। बकौल पुलिस, कार्यक्रम में अधिकतम 5,000 किसानों के शामिल होने, ट्रैक्टर नहीं लाने और मार्च नहीं करने की शर्त रखी गई है। किसानों को दोपहर 2:30 बजे के बाद मैदान खाली करने को कहा गया है।