दिल्ली के लिए 137 क्यूसेक सरप्लस पानी छोड़े हिमाचल प्रदेश: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच हिमाचल प्रदेश से कहा है कि वह दिल्ली के लिए 137-क्यूसेक सरप्लस पानी छोड़े। अदालत ने हरियाणा से कहा है कि वह यमुना के ज़रिए दिल्ली तक यह पानी पहुंचाने में सहयोग करे। दिल्ली सरकार ने कोर्ट में कहा था कि ब्यास नदी का पानी दिल्ली भेजा जा सकता है।