दिल्ली के वज़ीरपुर में एक फैक्ट्री में लगी आग, एक दमकलकर्मी हुआ घायल

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के वज़ीरपुर इलाके में एक फैक्ट्री में बुधवार रात करीब 10:30 बजे आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियों को भेजा गया जिन्होंने गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे इस आग पर काबू पाया। बकौल अधिकारी, आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया।

Load More