दिल्ली के शख्स से नौकरी का झांसा देकर हुई ₹9 लाख से अधिक की ठगी, 2 लोग किए गए गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने रविवार को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले बागपत (उत्तर प्रदेश) के 2 लोगों को गिरफ्तार किया। दिल्ली के पीतमपुरा के रहने वाले हरिन बंसल नामक शख्स ने पुलिस में शिकायत देकर कहा था कि दोनों आरोपियों ने उनसे नौकरी के नाम पर ₹9.3 लाख की ठगी की थी।