दिल्ली के शाहीन बाग में रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
दिल्ली के शाहीन बाग में स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को भीषण आग लग गई। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आग सबसे पहले बिजली के तारों में लगी थी जिसके बाद आग रेस्टोरेंट तक फैल गई। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।