दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
सफदरजंग अस्पताल (दिल्ली) में शुक्रवार सुबह आग लगने की घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली दमकल विभाग ने कहा, "अस्पताल में एक इन्वर्टर में आग लगी थी...आग पर काबू पा लिया गया है।" आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।