'दिल्ली के समर्थन' के बिना हिंसा संभव नहीं: महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद पर राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद के बीच हुई हिंसा की घटनाएं बिना 'दिल्ली के समर्थन' के नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन हमलों का मुकाबला करने में कमज़ोर दिखाई दे रही है। बकौल राउत, महाराष्ट्र को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है।