दिल्ली के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 9 छात्राएं अस्पताल में हुईं भर्ती

दिल्ली के झिलमिल स्थित सरकारी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील खाने के बाद 9 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं ने भोजन के बाद उल्टी व पेट में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ने मील बनाने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Load More