दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 5वें समन के बाद भी ईडी के सामने नहीं होंगे पेश
शराब नीति घोटाला मामले में 5वीं बार तलब किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी के समन को गैरकानूनी बताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा, "हम वैध समन का पालन करेंगे।" 'आप' ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य...केजरीवाल को गिरफ्तार करवाना और दिल्ली सरकार को गिराना है।"