दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 7वीं बार ईडी के समन पर नहीं हुए पेश
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को शराब नीति मामले में ईडी के समन पर 7वीं बार पेश नहीं हुए। 'आप' ने कहा, "मामला अदालत में है...अगली सुनवाई 16 मार्च को है। ईडी को रोज़ाना समन भेजने के बजाए...अदालत के फैसले का इंतज़ार करना चाहिए।" ईडी बार-बार समन के बावजूद पेश न होने पर केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट पहुंची थी।