दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में पूछताछ के लिए सीबीआई ने किया तलब

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए 16 अप्रैल को तलब किया है। इस केस में दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि शराब नीति के ज़रिए नए टेंडर जारी कर शराब दुकानों के लाइसेंसधारकों को अनुचित वित्तीय लाभ पहुंचाया गया।

Load More