दिल्ली के सीएम केजरीवाल का वज़न गिरफ्तारी के बाद से अब तक 4.5 किलो घटा: आतिशी
दिल्ली की मंत्री व 'आप' नेता आतिशी ने बुधवार को X पर लिखा, "गिरफ्तारी के बाद से अब तक (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है।" उन्होंने कहा, "अरविंद केजरीवाल सीवियर डायबिटिक हैं। बीजेपी उन्हें जेल में डालकर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है।"