दिल्ली के सीएम केजरीवाल की तिहाड़ जेल से हुई रिहाई
दिल्ली शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 1 जून तक अंतरिम ज़मानत दिए जाने के बाद 'आप' के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल (दिल्ली) से बाहर आ गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। सीएम केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।