दिल्ली के सीएम केजरीवाल को ईडी ने शराब नीति घोटाला मामले में भेजा 7वां समन
ईडी ने शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 7वां समन भेजकर 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। केजरीवाल पिछले 6 समन मिलने पर ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। वहीं, ईडी के समन से जुड़े मामले में केजरीवाल 17 फरवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दिल्ली के कोर्ट में पेश हुए थे।