दिल्ली के सीएम ने जानबूझकर जेल में ऐसा खाना मंगाया जिससे शुगर लेवल बढ़े: बीजेपी नेता सिरसा
बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी संग मिलकर जानबूझकर जेल में ऐसा खाना मंगवाया जिससे उनका शुगर लेवल बढ़े। उन्होंने कहा, "जैसे हार्ड-कोर अपराधी जेल से भागने के रास्ते ढूंढते हैं, उस तरह केजरीवाल भी रास्ते ढूंढ रहे हैं।" सिरसा के मुताबिक, यह शुगर और सेहत घोटाला है।