दिल्ली के सीपी में विजया बिल्डिंग में गिरी लिफ्ट, 23 वर्षीय युवती हुई घायल

कनॉट प्लेस (दिल्ली) स्थित विजया बिल्डिंग में गुरुवार को एक लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई जिससे 23 वर्षीय एक युवती घायल हो गई। बकौल पुलिस, युवती जब अपने सहकर्मियों के साथ 11वीं मंज़िल से नीचे आ रही थी तब तीसरी मंज़िल पर आने के बाद लिफ्ट की गति अचानक बढ़ गई और ग्राउंड फ्लोर पर बेस से टकरा गई।

Load More