दिल्ली के स्कूलों में रिक्त शिक्षक पदों को लेकर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने उस जनहित याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है जिसमें सरकारी स्कूलों में शिक्षक पद खाली होने की बात कही गई है। याचिका के मुताबिक, 1027 सरकारी स्कूलों में कुल आवंटित 71,713 शिक्षक पदों में से 45,503 पद खाली हैं और उनमें कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय आदि नहीं है।