दिल्ली के स्कूलों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बच्चों के बैग की होगी सरप्राइज़ चेकिंग

दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छात्र-छात्राओं के बैग की सरप्राइज़ चेकिंग करने के लिए कहा है। निदेशालय ने स्कूलों को इसके लिए समिति बनाने का निर्देश दिया है। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों के पास ऐसी कोई चीज़ ना हो जिसका इस्तेमाल सहपाठियों को नुकसान पहुंचाने के लिए हो।

Load More