दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री जैन को आवंटित विभागों को डिप्टी सीएम सिसोदिया को सौंपा गया
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद उनको आवंटित किए गए विभागों को राष्ट्रीय राजधानी के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सौंपा गया है। गौरतलब है कि जैन को 9 जून तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया है। इस मामले में ईडी ने सोमवार को जैन को गिरफ्तार किया था।