दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्डरिंग के कथित मामले में किया गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री व 'आप' नेता सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्डरिंग के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला कोलकाता की एक कंपनी से हवाला लेन-देन से जुड़ा है। ईडी ने अप्रैल में मनी लॉन्डरिंग के एक मामले में जैन से जुड़ी ₹4.81 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।