दिल्ली के होटल में ठहरे शख्स ने पत्नी को बेहोश कर काटा उसका हाथ, हुआ फरार
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक होटल में रुका शख्स अपनी पत्नी का हाथ काटकर फरार हो गया है। बकौल पुलिस, यह दंपति शुक्रवार को कानपुर से आकर होटल में ठहरा था और आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर पत्नी को बेहोश कर उसका हाथ काटकर अलग कर दिया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।