दिल्ली के होटल में मृत मिले लड़का व लड़की, मौके पर मिला खून से सना चाकू व सल्फास पाउडर
दिल्ली पुलिस के अनुसार, बवाना थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में एक लड़के व एक लड़की के शव बरामद हुए हैं और मौके से खून से सना चाकू व सल्फास पाउडर मिला है। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया लग रहा है कि लड़के ने लड़की की हत्या करने के बाद सल्फास पाउडर का सेवन कर आत्महत्या की थी।