दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक बनाए गए सौरव गांगुली: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेट निदेशक बनाया गया है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि वह इंटरनैशनल लीग टी20 में दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी क्रिकेट कार्यक्षेत्रों की देखरेख भी करेंगे। गौरतलब है, गांगुली 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर थे।