दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी
आईपीएल-2022 में गुरुवार को एसआरएच के कप्तान केन विलियमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव करते हुए मनदीप सिंह, रिपल पटेल, खलील अहमद और ऑनरिक नॉर्खिया शामिल किया है। श्रेयस गोपाल, शॉन ऐबट और कार्तिक त्यागी एसआरएच के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं।