दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2022 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स 7-मैच में 5-जीत के साथ आईपीएल 2022 की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। राजस्थान के प्रसिद्ध कृष्णा ने 19वां ओवर मेडन विकेट डाला और 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 207/8 का स्कोर ही बना सकी।