दिल्ली कैपिटल्स ने 63 बॉल में हासिल किया 116 रन का लक्ष्य, पंजाब किंग्स को मिली चौथी हार
बुधवार को हुए मैच में पंजाब किंग्स को 9-विकेट से हराकर आईपीएल 2022 की अंकतालिका में दिल्ली कैपिटल्स छठे स्थान पर पहुंच गई। पंजाब किंग्स 20 ओवर में 115-रन पर आउट हुई थी, जो आईपीएल 2022 का सबसे कम टोटल है। दिल्ली कैपिटल्स ने 63 गेंदों में 116-रन का लक्ष्य कर लिया और पंजाब किंग्स ने अपना चौथा मैच हारा।