दिल्ली कैपिटल्स ने बताया- क्या है उसकी नई जर्सी के पीछे की सोच?
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर आईपीएल 2023 से पहले लॉन्च हुई अपनी नई जर्सी के पीछे की सोच को समझाया है। बकौल डीसी, लाल रंग नई व आक्रामक शुरुआत जबकि नीला रंग जीवंतता, ऊर्जा और युवा शक्ति को प्रदर्शित करता है। डीसी ने कहा कि 'डीसी टाइगर्स' प्रतीक 'हमारे निडर रवैये' को दर्शाता है।