दिल्ली कैपिटल्स ने शेयर किया पंत की कार दुर्घटना के बाद उनके सालभर के सफर का वीडियो
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की कार दुर्घटना के बाद उनके सालभर के सफर का वीडियो शेयर किया है जिसमें रिकवरी के दौरान की उनकी तस्वीरें व वीडियोज़ हैं। हादसे के बाद पंत ने 10 फरवरी को बैसाखी के सहारे चलना शुरू किया था। वीडियो में अक्षर पटेल के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर की उनकी यात्रा की तस्वीरें भी हैं।