दिल्ली कोर्ट ने एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण की ईडी रिमांड 4 दिनों के लिए बढ़ाई

दिल्ली की एक अदालत ने स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों की कथित फोन टैपिंग और जासूसी से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में नैशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व एमडी और सीईओ चित्रा रामकृष्ण की रिमांड और 4 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले, रामकृष्ण को ईडी द्वारा 14 जुलाई को गिरफ्तार कर 4 दिनों की रिमांड पर भेजा गया था।

Load More