दिल्ली कोर्ट ने विमान में सिगरेट पीने के मामले में इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को दी ज़मानत
दिल्ली के एक कोर्ट ने विमान में सिगरेट पीने के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बॉबी कटारिया को बुधवार को ज़मानत दे दी। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बॉबी द्वारा जांच में सहयोग न करने पर उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार किया था। गौरतलब है, अगस्त 2022 में कटारिया का स्पाइस जेट के विमान में सिगरेट पीने का वीडियो सामने आया था।