'दिल्ली क्राइम 2' के बाद बेटे ने मुझे 'आयरन मैन' कहा, उन्हें मुझे पर गर्व है: शेफाली शाह
अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा है कि उनके बेटों को उन पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा, "शो 'दिल्ली क्राइम 2' के बाद...बेटे से सबसे अच्छी तारीफ मिली। उसने मुझे 'आयरन मैन' कहा।" बकौल शाह, बेटे ने बताया कि जिस तरह मार्वल फिल्मों में (रॉबर्ट डाउनी जूनियर ही) 'आयरन मैन' रहे उसी तरह उन्हें भी कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।