'दिल्ली क्राइम 2' में ऐक्टिंग करने वाले निलंबित आईएएस अफसर अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय तक बिना छुट्टी लिए अनुपस्थित रहने को लेकर फरवरी में निलंबित किए गए आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। वेब सीरीज़ 'दिल्ली क्राइम 2' में ऐक्टिंग कर चुके अभिषेक ने अपनी गैर-हाज़िरी के बारे में सूचित नहीं किया था। अटकलें हैं कि वह राजनीति में अपनी किस्मत आज़मा सकते हैं।