'दिल्ली क्राइम' मेरे सबसे करीब, आईपीएस अफसर का रोल निभाना अच्छा लगा: रसिका दुग्गल
वेब सीरीज़ दिल्ली क्राइम में ट्रेनी आईपीएस अफसर का रोल निभाने वालीं ऐक्ट्रेस रसिका दुग्गल ने शो को लेकर कहा है, "यह एक ऐसा शो है जो मेरे दिल के करीब है।" रसिका ने शो के दूसरे सीज़न में आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाया है। रसिका ने कहा, "मुझे दोबारा आईपीएस अधिकारी नीति सिंह की भूमिका को निभाना अच्छा लगा।"