दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज शाम 6 बजे से शनिवार तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान के मद्देनज़र दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत सभी संसदीय क्षेत्रों में आज (गुरुवार) शाम 6 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली व हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा और दोनों जगह मतगणना वाले दिन 4 जून को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।