दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनज़र जारी की एडवाइज़री

नरेंद्र मोदी आज (रविवार) राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जारी की है। संसद मार्ग, नॉर्थ ऐवेन्यू रोड, साउथ ऐवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग जैसी सड़कें दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेंगी।

Load More